Latest News

केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम, “गरीब-किसान-युवा और महिलाओं को देगा नई ताक़त” — सालिक साय

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

कांसाबेल।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे देश के 9वें केंद्रीय बजट के अवसर पर 1 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 11:30 बजे CMTC भवन (जनपद पंचायत के बगल) में केंद्रीय बजट भाषण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बजट का लाइव प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। वहीं जिला सहप्रभारी धर्मपाल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि सालिक साय ने बजट को देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और अधिक मजबूती देगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति प्रदान करेगा। इससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बजट भाषण को गंभीरता और उत्सुकता के साथ सुना तथा अंत में देश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, संभाग संगठन प्रभारी सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा, मंडल महामंत्री समरजीत चांद, उप सरपंच अमित जिंदल, युवा मोर्चा के शांतनु गर्ग, अरविन्द स्वर्णकार, शैलेन्द्र प्रताप, शंकर सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, सर्वदलीय एवं सर्वसमाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बजट को लेकर जनसामान्य में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।

News associate Prem Agrwal

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button