Latest News

10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़ जिले के तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थानाक्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज थाना तमनार पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शराब रेड की कार्रवाई की। पुलिस टीम तमनार, गोहडीपा, और देवगांव की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी, जब प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महुआ शराब लेकर महलोई से देवगांव की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे ने दो गवाहों को साथ लेकर देवगांव रोड पर निगरानी बढ़ाई। रिपा रोड बाजारी नाला के पास संदेहास्पद व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अपने थैले में कुछ लेकर जा रहा था। पूछताछ पर उसने अपना नाम तरुण कुमार साहू (34), निवासी देवगांव बताया। उसके थैले से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जो 10 लीटर क्षमता वाली जेरीकेन में थी।

मौके पर ही अवैध शराब की जप्ती की गई और उसकी विडियोग्राफी भी की गई। आरोपी तरुण कुमार साहू का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पाया गया, जिसके बाद थाना तमनार में उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
         इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे के साथ आरक्षक भीष्मदेव सागर और अनुप मिंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तमनार पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक और कड़ा कदम है, और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति को दर्शाता है।

See also  हथियार लहराकर गांव में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button