Latest News

हाथी के दहशत में जीने को मजबूर हुए ग्रामीण..फिर से तोड़े 3 ग्रामीणों के मकान, धान और चावल को भी खाया, वन विभाग की टीम मौके पर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बरसात के दिनों में भी जंगली हाथियों का दहशत थमने का नाम नही ले रहा। जिले के रायगढ़ वन मंडल में बीते कुछ दिनों से एक हाथी पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर ग्रामीणों के फसलों व घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरूवार की सुबह भी एक हाथी अपने समूह से भटककर गांव पहुंचकर तीन मकानों को क्षति पहुंचाते हुए धान के थरहा और चावल को खाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम केनानीबहाल में सुबह करीब 4 बजे एक दंतैल हाथी अपने दल से भटककर जा पहुंचा अमरखबर डाॅट काॅम को मिली जानकारी के अनुसार दंतैल हाथी ने यहां छबिलो प्रधान, मदन गुप्ता, शिव सिदार के मकान को तोड़ते हुए घर के रखे चावल को खाने के बाद कुछ किसानों के खेतों में जा पहुंचा और वहां भी दंतैल हाथी ने धान के थरहा को खाते हुए नुकसान पहुंचाया है।

संगीता ग्राम केनानी

गांव के ग्रामीणों के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में एक हाथी अपने दल से भटककर गांव-गांव घूमकर लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। तीन दिन पहले भी शहर से सटे हुए बंगुरसिया गांव में हाथी ने दो ग्रामीणो के मकान को तोड़ा था।

दंतैल हाथी के द्वारा गुरूवार की सुबह तीन मकानों को क्षति पहुंचाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम केनानी बहाल पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button