Latest News

हाथियों के चिंघाड़ से दहल रहा गांव, धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे 113 हाथी

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में ही इन दिनों सौ से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जहां हाथियों के द्वारा रोजाना क्षेत्र में ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों की बढ़ती हुई संख्या क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ दोनों वन मंडलों में इन दिनों हाथियों के उत्पात की खबर आये दिन निकलकर सामने आ रही है। बीते सप्ताह भर से अधिक समय तक रायगढ़ वन मंडल में एक दंतैल हाथी के द्वारा गांव-गांव घूमकर एक दर्जन के करीब ग्रामीणों के घरों को तोड़ने के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने की खबरें आमने आ चुकी है। तो वहीं अब धरमजयगढ़ वन मंडल में भी हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 113 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जो रोजाना ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: अगले 12 घंटे में रायगढ़ समेत 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! बिजली, जलभराव और आपदा से बचने के लिए सावधान!

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button