Latest News

हांथी ने मचाया मौत का तांडव , 4 लोगों को सुलाया आखरी नींद …. गाँव में फैला मातम

एक परिवार के 3 और पड़ोसी को दंतैल ने लिया चपेट में

जशपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है । जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक दंतैल हाथी ने 4 लोगो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है ।

पूरी घटना बगीचा नगर पंचायत इलाके की है। जानकारी अनुसार 4 लोगों में से 3 ब्यक्ति एक ही परिवार के हैं जबकि 1 मृतक पड़ोसी बताया जा है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे बगीचा नगर पंचायत के वार्ड नं 9 गम्हरिया में दल से बिछड़ा हुआ हांथी मोहल्ले में घुस गया और एक ही परिवार के पिता पुत्री और चाचा को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक इनकी चीख सुनकर पड़ोसी युवक जब मौके पर पहुँचा तो दंतैल ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और उसकी भी मौत हो गयी।

स्थानीय लोगो के बताये अनुसार हाथी ने सबसे पहले पिता और पुत्री पर हमला किया । जब इन्होंने जान बचाने को लेकर चीखना चिल्लाना शुरू किया तो चाचा को लगा कि पिता पुत्री झगड़ा कर रहे है झगड़ा छुड़ाने के उद्देश्य से चाचा जब वहाँ पहुँचा तो हाथी ने उसे भी लपेटे में लिया। तीनो की चीख चिल्लाहट सुनकर पडोसी को भी यही लगा कि घर मे झगड़ा हो रहा है और पडोसी घर पर पंहुचा तो हांथी ने उसे भी मौत के आगोश में सुला दिया ।

See also  जशपुर में फिर जागा अंधविश्वास का जिन्न — टोनही बताकर महिला से मारपीट, ASI समेत आठ आरोपी गिरफ्तार, बैगा फरार

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button