Latest News

स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला अस्पताल में बंटा मुर्गा भात! थाने में की गई शिकायत…पढ़िए पूरी खबर।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ लोगों ने मरीजों और परिजनों को मुर्गा-भात बांट दिया। जिला अस्पताल के सामने गुरुकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था, उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ वर्ग विशेष के अज्ञात लोग खाने पीने का सामान बांटने गाड़ी में पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि, खाना बांटने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और इसका विरोध किया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। जब लोगों ने उनसे पूछताछ की तो बाद खाना बांटने आए लोग वहां से चले गए। अब इसकी शिकायत थाने में भी की गई है।

See also  “कागज में धान, जमीन पर अफीम: गिरदावरी का खेल या प्रशासन की मिलीभगत?”

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button