Latest News

सक्ती में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिरी, सवार थे 18 छात्र

अमरदीप चौहान/अमरखबर:छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां बीती सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी। वैन में 18 बच्चे सवार थे। वहीं हादसे के वक्त नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने दौड़कर वैन के अंदर से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वैन पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी, गनीमत की बात ये है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में 18 बच्चों को स्कूल लेकर वैन जा रही थी तभी सोन नदी के डैम पर रोड सकरी होने के कारण अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर वैन को संभाल नहीं पाया और वैन नदी में जा गिरी। वैन के नदीं में गिरते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीण नहा रहे थे ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पीसौद में निजी स्कूल हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए गई थी सोन नदी के ऊपर बने डेम के पास पहुंचते ही वैन की स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर घटनास्थल से फरार है।

See also  रायगढ़ में कथित ‘जमीन खेल’ की परतें खुलनी शुरू: महाजेंको की खरीद पर सवाल, 100 करोड़ के लेन-देन की जांच के आदेश

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button