Latest News

संदीप लकड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी और ड्राइवर गिरफ्तार

अंबिकापुर के न्यायालय से पकड़े गए आरोपी

अमरदीप चौहान/अमरखबर:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बहुचर्चित संदीप लकड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक पांडे और उसके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि, दोनो को अंबिकापुर के न्यायालय से पकड़ा गया।

दरअसल सरगुजा जिले के मैनपाट के लुरैना गांव में संदीप लकड़ा की हत्या कर पानी टंकी के लिए बने फाउंडेशन के नीचे दफन कर दिया गया था। इसके बाद से मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडे और ड्राइवर फरार चल रहे थे।

इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। अब इस पूरे मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर सरगुजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, मुख्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपी अभिषेक पांडे और उसके ड्राइवर को कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी की रिमांड ले सकती हैं।

See also  धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही, 407 बोरी धान जप्त

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button