Latest News

लर्निंग लायसेंस शिविर 27 दिसम्बर को धरमजयगढ़ में

कापू, छाल एवं लैलूंगा में अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगे लर्निंग लायसेंस शिविर

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 27 दिसम्बर को जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को जनपद पंचायत कापू, 3 जनवरी 2025 को जनपद पंचायत छाल एवं 6 जनवरी 2025 को जनपद पंचायत लैलूंगा में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन होगा।
            जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर में सभी आवेदकों को वाहन चालन हेतु लर्निंग लायसेंस दिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए आवेदक को लोक सेवा केन्द्रों/च्वाईस सेंटर या स्वयं इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों जैसे निवास हेतु आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पता प्रमाण-पत्र हेतु अन्य दस्तावेज एवं जन्म तिथि प्रमाण-पत्र हेतु अंकसूची, पेन कार्ड, पासपोर्ट सहित आवश्यक शुल्क जमा कर उपस्थित होना अनिवार्य है।

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान..✍️

See also  नवीन कानून भारतीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ता एवं न्यायिक प्रक्रिया को कर रहा गतिशीलता प्रदान-जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button