Latest News

मुखबिरी के शक में डायल 112 चालक की पिटाई, पीड़ित ने भागकर बचाई जान, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र में में दो युवकों ने मिलकर पुलिस मुखबिर के शक में डायल 112 चालक की बेतहाशा पिटाई कर दी। किसी तरह भागकर जान बचाकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया है।

उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुडेकेला का रहने वाला सचिन कुमार राठौर 23 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के 112 वाहन का चालक है। 10 नवंबर की रात 8 बजे वह हाई स्कूल मैदान के पास था तभी ग्राम तरेकेला का छोटू पठान उसे फोन करके लेने आया और रात्रि करीब साढ़े 8 बजे उसे कुडेकेला हाई स्कूल चैक के पास लेकर पहुंचा जहां ग्राम हाटी का मदन पटेल पहले से ही खड़ा था।

पीड़ित सचिन ने बताया कि दोनों उसे 112 का वाहन चलाता है पुलिस का मुखबिरी करता है। दारू जुआ को पकड़वाता है कहते हुए अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से उसकी जोरदार पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर भागा तो वो दोनों उसके घर के पास भी आ पहुंचे जिसके कारण डरकर वह हाटी से कुदमुरा की तरफ भाग गया था। छाल पुलिस उसे कुदमुरा से अपने साथ लेकर थाने पहुंची है, दोनों के द्वारा मारपीट किये जाने से उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। बहरहाल पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

See also  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: भरोसे की दीवार में दरार, एसआईटी रिपोर्ट के बाद छापेमारी से तेज़ हुई जांच

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button