Latest News

भाजपा ने दुर्गेश राठिया को तमनार जनपद क्षेत्र क्र.03 से बनाया प्रत्याशी



अमरदीप चौहान/अमरखबर:तमनार। भारतीय जनता पार्टी ने तमनार जनपद क्षेत्र-03 (पडिगांव, महलोई, देवगांव) से दुर्गेश राठिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले दुर्गेश राठिया लंबे समय से पार्टी और समाज सेवा में समर्पित हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में उपाध्यक्ष और नगर प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बाद, वे भाजपा युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे राठिया कंवर समाज के सहसचिव के रूप में कार्यरत हैं और समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

मजबूत राजनीतिक विरासत, सेवा भाव की परंपरा

दुर्गेश राठिया का परिवार वर्षों से भाजपा और सामाजिक कार्यों से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्व. दुबराज सिंह राठिया जनसंघ के समय से ही पार्टी के प्रति समर्पित थे। उनके पिता स्व. तीरथ प्रसाद राठिया समाजसेवा में सक्रिय रहते हुए चंद्रवंशी कंवर समाज के सचिव रहे। उनके चाचा भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पूर्व में सरपंच के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा, उनके छोटे भाई नरेश राठिया भी सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

जनता के बीच गहरी पैठ, कुशल नेतृत्व की पहचान

दुर्गेश राठिया की सबसे बड़ी ताकत उनकी जनता के बीच गहरी पैठ और सरल व्यवहार है। वे न सिर्फ युवाओं में लोकप्रिय हैं, बल्कि हर वर्ग के लोगों से सीधा संवाद और जुड़ाव रखते हैं। हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान निकालना उनकी प्राथमिकता रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उनकी सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता उन्हें इस सीट का प्रबल दावेदार बनाती है। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनसंपर्क क्षमता उनकी जीत की संभावनाओं को और अधिक मजबूत कर रही है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button