Latest News

बाप बेटे पर युवक ने पीटा , पिता का फूटा सर बेटा बेहोस!

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़/ घरघोड़ा थाना क्षेत्र के छोटे गुमड़ा में नामांकन भरने की बात को लेकर मारपीट की घटना सामने आ रही है जिसमे ग्रामीणों के बताये अनुसार घायल भावेश महंत और उसके पिता सनमनी महंत निवासी छोटे गुमड़ा के साथ एक स्थानीय बदमाश युवक द्वारा मारपीट किया गया है। बताया जा रहा है की हमला करने वाला आरोपी नशे की हालत में रहा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घायल के परिजन घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गये है अब यह देखना होगा की पीड़ित के शिकायत पर क्या कुछ कार्यवाही होती है!

बता दे की परिजनों की सुचना डायल 112 ने मौके पर पहुच कर बाप बेटा दोनों घरघोड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया जहाँ से घायल युवक भावेश महंत को रायपुर रेफर कर दिया गया, सनमनी महंत के सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गया था घायल सनमनी महंत के सिर में टांका लगने की बात सामने आई है वही पुत्र भावेश महंत बेहोश बताया जा रहा है ।

See also  सरकारी स्कूलों पर भारी निजी शिक्षा की चमक: रायगढ़ ब्लॉक में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर उठते गंभीर सवाल

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button