Latest News

पुसौर में सावित्रीबाई फुले जयंती पर शिक्षा और नारी सशक्तिकरण का संकल्प

फ्रीलांस एडिटर अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम

पुसौर, 3 जनवरी 2026।
पुसौर नगर में शनिवार को किसान कांग्रेस कमेटी जिला रायगढ़ एवं अनुसूचित कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और नारी जागरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। पुराना ग्रामीण बैंक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे दौर में शिक्षा का दीप जलाया, जब समाज में महिलाओं और पिछड़े वर्गों को पढ़ने का अधिकार तक नहीं था। उन्होंने न केवल बालिकाओं की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर नारी शक्ति को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री देवानंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक है। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत हथियार मानते हुए उन्होंने जिन मूल्यों की नींव रखी, उन्हें आत्मसात करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

अनुसूचित कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री परदेसी चौहान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने पिछड़े और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़कर सामाजिक बराबरी की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिदार, ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष श्री आनंद यादव, दिग्विजय यादव, सम्पत सिदार, टिकेलाल, सुरेन्द्र सिदार, रामलाल, त्रिनाथ चौहान, रोशन लाल साव सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

See also  जब आत्मसम्मान जागता है, तब जीवन की राहें खुद-ब-खुद खुलने लगती हैं” – पद्मिनी गुप्ता

समाचार सहयोगी देव पटेल

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button