Latest News

निजी भू स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुंचाने के आरोप में रा.प्र.से. अधिकारी निलंबित

भय मुक्त होकर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी ने पहुँचाया अवैध लाभ

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू को निलंबित कर दिया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्भय कुमार साहू (तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी और सक्षम प्राधिकारी भू-अर्जन, अभनपुर जिला-रायपुर) ने रायपुर विशाखापट्नम प्रस्तावित इकॉनामिक कॉरिडोर का सड़क निर्माण के अनुविभाग अभनपुर अंतर्गत भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में भू-अर्जन के रूप में वास्तविक मुआवजा से अधिक मुआवजा राशि का भुगतान कर  निजी भूस्वामियों को अवैध रूप से लाभ पंहुचाकर, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई है।

भू-अर्जन प्रकरण में कई अनियमिततायें जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा प्रतिवेदित की गई है। साथ ही  निर्भय कुमार साहू द्वारा भू-अर्जन की प्रक्रिया में की गई कार्यवाही में अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों के कार्यों का समुचित पर्यवेक्षण नहीं कर, अपने कर्तव्य के प्रति सनिष्ठ न रहते हुए अनियमितता एवं लापरवाही बरती गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी निर्भय कुमार साहू

साहू का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) एवं 3 (2) (एक) का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसलिए  राज्य शासन एतद्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत  निर्भय कुमार साहू वर्तमान आयुक्त, नगर पालिक निगम, जगदलपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में  निर्भय कुमार साहू का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर निर्धारित किया जाता है। निर्भय कुमार साहू को निलंबन की अवधि में मूलभूत नियम, 53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

See also  रायगढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार', 6.5 टन कबाड़ और 2 गाड़ियां जब्त, ₹28.48 लाख की बड़ी रिकवरी!

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button