तमनार ट्रेलर मालिक कल्याण संघ की महाबैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com
समाचार सहयोगी नरेश राठिया की रिपोर्ट रायगढ़ तमनार
तमनार/कर्मागढ़। तमनार ट्रेलर मालिक कल्याण संघ की महत्वपूर्ण महाबैठक रविवार को कर्मागढ़ स्थित रानीदरहा में वनभोज कार्यक्रम के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के ट्रेलर मालिकों एवं संघ के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, गाड़ी मालिकों के हितों की रक्षा तथा संघ के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल का गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से श्री संजय पटेल को तमनार ट्रेलर मालिक कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री राम पटनायक को उपाध्यक्ष, श्री तुषार डनसेना को सचिव, श्री दिवाकर माधव को सहसचिव तथा श्री लोकनाथ पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संघ के मार्गदर्शन एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु श्री संजय पटनायक, श्री दयानन्द पटनायक, श्री विश्वास पटनायक, श्री टीकाराम पटेल, श्री बबलू साहू एवं श्री उपेंद्र पटेल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय पटेल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सभी सदस्यों के सहयोग से गाड़ी मालिकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
बैठक में सभी पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया तथा संगठन के बेहतर संवाद और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए नए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक वनभोज का आनंद लिया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Now U can Download Amar khabar from google play store also.