Latest News

गरीबों का राशन डकारने वाली दो महिला पीडीएस संचालक गिरफ्तार , भेजा गया जेल !

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ अंचल में शासकीय योजनाओं के तहत गरीबों के लिए आवंटित राशन के वितरण में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। क्षेत्र के कापू तहसील अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हुए इस गंभीर घोटाले का पर्दाफाश खाद्य विभाग द्वारा सघन जांच के पश्चात किया गया।बता दें,एसडीएम धनराज मरकाम के निर्देशन एवं खाद्य शाखा अधिकारी मनोज सारथी के मार्गदर्शन में खाद्य उपनिरीक्षक सुधा रानी चौहान के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान यह सामने आया कि इंदिरा स्व-सहायता समूह, बंधनपुर की अध्यक्ष मंजु कुर्रे एवं सचिव सुमित्रा कुर्रे द्वारा बंधनपुर, कापू एवं लिप्ती ग्राम पंचायतों की राशन दुकानों से लाखों रुपये मूल्य की खाद्यान्न सामग्री का गबन किया गया है।जांच प्रतिवेदन के अनुसार, चावल, शक्कर, नमक एवं चना जैसे आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं का कुल ₹7.99 लाख का गबन किया गया। हितग्राहियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर खाद्य उपनिरीक्षक सुधा रानी चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। तत्पश्चात, विधिवत जांच उपरांत आरोप सिद्ध होने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 3(5) बीएनएस तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कापू थाना में दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।और वहीं कापू पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

See also  कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button