Latest News

करेंट के चपेट मे आने से गई युवक कि जान

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे बागडाही निवासी एक नवयुवक नंदूराम की बिजली करंट से दर्दनाक मौत हो गई है हालांकि सूचना पर पुलिस मौके पहुंचकर आगे की आवश्यक जांच कार्यवाई कर रही है।।
बिजली व्यवस्था में सुधार लाने व बिजली सुचारू ढंग से गांव में जारी रहे इसी को लेकर गांव का एक युवक नंदूराम बिजली पोल में चढ़ गया और उसमें सुधार लाने प्रयास करने लगा लेकिन उसी दौरान बताया जा रहा है तार में दौड़ रही 11 केबी करंट के संपर्क में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।।
बता दें,धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडाही में आज करीब 11 से 12 बजे के बीच वहीं के निवासी नंदूराम बिजली पोल करंट के संपर्क में आने से मौत हो गई है बताया जा रहा है यह घटनाक्रम आज सुबह करीब 11 और 12 के बीच की है जिसमे मृतक नंदूराम गांव में बिजली व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए मेन बिजली कनेक्शन पोटिया से ट्रांसफॉर्मर जंफर कनेक्शन को अलग किया गया लेकिन बिजली लाइन अलग नही हो पाने की स्थिति में नंदूराम के पूरे शरीर मे 12 केबी का करंट दौड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।।
फिलहाल घटना के बाद पुलिस आगे की उचित एवं आवश्यक जांच कार्यवाई में जुटी हुई है।।

See also  <br>भारतमाला प्रोजेक्ट में एसडीएम सस्पेंड,  क्या बजरमुड़ा में करेंगे कोई कार्यवाई ?

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button