Latest News

PMGSY की सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहन..वहीं खनिज जाँच चौकीयों की कार्यशैली भी संदिग्ध

तमनार ब्लॉक के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने सड़को पर बेधड़क ओवरलोड हैवी वाहन दौड़ रहे है,जिससे सड़क जर्जर और राहगीरों में डर का मौहोल बना हुआ है,17 मार्च को कुंजेमुरा मार्ग में हेवी लोड़ गाड़ियों को ग्रामीणों ने रोका, जिसके बाद तमनार पुलिस ने चलानी कार्यवाही की और छोड़ दी . जिसके बाद कोयले की गाडिय़ा चलनी बंद हो गई.बिते दिनों घरघोड़ा तमनार सड़क में हेवी लोड गाड़िया चलने के निर्देश एस डी एम घरघोड़ा ने आदेश निकाला. लेकिन ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया , फिर मीटिंग भी हुई जिसमें ट्रैफिक-प्रशासन नेताओं और ग्रामीण, लैलूंगा विधायक और पूर्व मंत्री मौजूद रहे,प्रधानमंत्री वाले सड़क पर गाड़ियां नहीं चलने का जमकर विरोध हुआ,गाड़िया चलना बंद हो गई।

लेकिन अब कुंजेमुरा- सराईडीपा मार्ग में गिट्टी की ओवरलोड गाड़िया चल रही है, जिस सड़क पर चलानी कार्यवाही की गई थी, गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने 8 गिट्टी गाडिय़ा रोकी और तमनार पुलिस सूचना दी, पुलिस गाड़ियों पकडर तमनार ले आई, फिर 8 गाड़ियों पर 40 हजार रुपये की चलानी कार्यवाई की,हैरानी की बात तो यह 4 गाड़ियो पर दो दो रायल्टी थी, और 4 गाड़ियों पर रायल्टी ही नहीं,जबकी गाड़िया सारंगढ़ के गुडली से आती है और तीन से चार खनिज जांच चौकी पार कर आती है,जिसमें चंद्रपुर, रायगढ़ के विजयपुर, हमीरपुर ,कुंजेमुरा पार कर साईडिंग में पहुंच जाती है ।

See also  मोबाइल में एक क्लिक और खाली हो सकता है बैंक खाता: APK फाइल के ज़रिए साइबर ठगी का खतरनाक जाल<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button