Latest News

घरघोड़ा विश्राम गृह के सामने मंडी प्रांगण में फटाका दुकान हेतु स्थान किया गया निर्धारित

अमरदीप चौहान/अमरखबर:घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर में बीते वर्षों से फटाके की दुकाने मुख्य चौक चौराहों के पास ही लगाए जाते रहे जिससे खतरे की संभावना बनी रहती थी। इस वर्ष दीपावली पर फटाकों की बिक्री को लेकर स्थानीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्थानीय मंडी प्रांगण में रेस्ट हाउस के सामने फटाका दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। यह निर्णय सुरक्षित और सुव्यवस्थित बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सभी दुकानदारों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।सभी व्यापारियों को सूचित किया गया है कि वे अपनी लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं। इस संबंध में प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि दीपावली का त्योहार सभी के लिए सुरक्षित और आनंदमय हो सके।स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे केवल वैध दुकानों से ही फटाके खरीदें और पर्यावरण का ध्यान रखें।

See also  रायगढ़ में 518 एनएचएम कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र—मोदी की गारंटी की खोखली सच्चाई और दमनकारी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, क्या कहा उन्होंने आप भी जानिए!

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button