Latest News

ग्राम पंचायत में कृषि सखियां बीज छटाई व बीज उपचार पर फैला रही जागरूकता

रायगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखंड तमनार ग्राम देवगढ़ में कृषि सखी राजेश्वरी सिदार कृषि के बारे में वीजा अमृत, जीवामृत अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र, घन जीवामृत आदि की जानकारी लोगों को दे रही है विकासखंड तमनार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कृषि सखियो द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बीज छटाई और बीज उपचार पर जागरूकता पैदा की जा रही है ताकि किसान अच्छी किस्म के बीज बोए और अपनी आजीविका बढ़ाएं! राष्ट्र ग्रामीण आज का मिशन द्वारा 26 जून से 10 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा इसमें विकासखंड तमनार की कृषि सखियां सभी ग्राम पंचायत की महिला किसान को बीज छटाई और बीज उपचार के बारे में जागरूक कर रही हैं जिसमें कृषि महिलाओं को धन जीव अमृत ,बीज अमृत ,जीवामृत ,अग्नि अस्त्र ब्रह्मास्त्र आदि बनाने को सीखा रही हैं ताकि किसान अपनी फसलों में किसी भी रासायनिक दवाइयां ना डालें अपने घरेलू नुस्खे अपनाये ,ताकि सभी महिला किसान अच्छे किस्म के बीज लगाए और अपनी आजीविका को बढ़ावा दें।।

See also  छत्तीसगढ़ में किसानों का आक्रोश: एग्रीस्टैक पोर्टल की खामियों और धान खरीदी पर MSP 3286 की मांग को लेकर रायगढ़ में जोरदार धरना, कांग्रेस ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button