Latest News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साव का जलप्रपात से शव हुआ बरामद

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवापारा के रहने वाले युवक तुषार साहू (21) जलप्रपात में नहाने के दौरान लापता हो गया था । बताया जा रहा है कि युवक का नाम तुषार साहू (21) है और वो डिप्टी सीएम अरुव साव का भांजा है।

अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।काफी खोजबीन के बाद दुखद खबर आई कि तुषार का शव जलप्रपात में मिल गया है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक तुषार साहू स्कोर्पियो वाहन से अपने 6 दोस्तों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात घूमने आए थे. ये सभी दोस्त लगभग 4 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहा रहे थे, तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगे. दोस्तों को लगा नहा रहा है, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गए, जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया. लेकिन, नहीं बंचा पाए।

24 घंटे कि कड़ी मेहनत के बाद NDRF कि टीम स्थानीय लोगों कि मदद से प्रशासन ने शव को निकाला है. शव मिलने के बाद परिजनो और स्थानीय लोगों में मौके पर मातम का मौहल बन गया है

बता दे की इससे पहले तीन लोगों का फिसलकर गिरने व डूबने से मौत हो चुकी है. फिर भी यहां सुरक्षा के लिहाज से कोई कुछ नहीं किया गया है।

See also  ऑपरेशन अंकुश का असर: सट्टा नेटवर्क का सरगना खुद पहुंचा पुलिस दरबार, “पिंटू हलवाई” ने किया आत्मसमर्पण

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button