Latest News

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: ब्राम्हणपारा की कुख्यात ड्रग पेडलर आशा पांडेय 28 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

अंबिकापुर/सरगुजा: नशे के सौदागरों के खिलाफ सरगुजा की संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को आज एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने ब्रह्मपारा इलाके की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट और ड्रग पेडलर आशा पांडेय को धर दबोचा है। लंबे समय से आबकारी और पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही इस महिला को इस बार रंगे हाथों दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

मुखबिर के सटीक जाल में फंसी कुख्यात आरोपी
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, उड़नदस्ता कार्यालय को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रह्मपारा निवासी आशा पांडे अपने घर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता की टीम ने बिना वक्त गंवाए आशा पांडे के घर पर अचानक दबिश दे दी।
भागने की कोशिश हुई नाकाम, महिला सैनिक ने दबोचा
आबकारी टीम को अचानक अपने घर के सामने देख आरोपी आशा पांडे के होश उड़ गए। उसने बचने के लिए अपने हाथ में मौजूद एक थैले को घर के पीछे फेंकने की कोशिश की। लेकिन वहां मुस्तैद महिला सैनिक ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जब उस थैले की तलाशी ली गई, तो आबकारी टीम की आंखें फटी की फटी रह गईं। थैले से भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें 19 नग रेक्सोजेसिक (REXOGESIC) इंजेक्शन और 09 नग एविल (AVIL) इंजेक्शन शामिल थे। टीम ने तुरंत दवाओं को जब्त कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

ब्राउन शुगर छोड़कर अब बेच रही थी मौत के इंजेक्शन
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आशा पांडे इलाके की शातिर और जानी-मानी ड्रग तस्कर है। वह पहले बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर बेचती थी और इस मामले में पहले भी जेल की हवा खा चुकी है। जेल से छूटने के बाद उसने अपना पैंतरा बदला और ब्राउन शुगर की जगह नशीले इंजेक्शनों का काला कारोबार शुरू कर दिया। आबकारी टीम ने पहले भी इसके ठिकाने पर कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह हर बार बच निकलती थी। मगर इस बार आबकारी की चक्रव्यूह में वह बुरी तरह फंस गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजी गई जेल
आरोपी आशा पांडेय के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 22 सी के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आज ही उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर सीधे जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी सफल और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह और रोहित सोनवानी की बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

News associate Vishnu (Niranjan) Gupta

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button