Latest News

हाथी के कुचलने से महिला की हुई मौत

रायगढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र तमनार में हाथियों ने कहर ढाना फिर शुरू कर दिया है। बीती रात गजराज ने महिला को पैरों तले रौंद डाला है। वजनी पैर के नीचे आने से मौके पर ही महिला के प्राण पखेरू उड़ गए। घटना ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कांटाझरिया की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीबन 10:00 बजे चमरीन मांझी पति स्वर्गीय सुंदर मांझी उम्र 60 वर्ष घर पर थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वृद्ध महिला अपनी जान बचाने में नाकामयाब रही, और पैरों तले कुचली गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक दतेल हाथी तमनार क्षेत्र के कसडोल जंगल में कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। 2 दिन पहले राटरोट के पास रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक बाइक सवार व्यक्ति हाथी से टकराते टकराते बाल बाल बचा था। हाथी के हमले से बचने के लिए तमनार क्षेत्र वासियों को अब सतर्कता बरतनी जरूरी हो गई है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button