Latest News

शालू जिंदल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज

बिजनेस टाइकून नवीन जिंदल की धर्मपत्नी शालू जिंदल के बीजेपी ज्वाइन करने और कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास फिलहाल जोर-शोर से चल रहे हैं। उनके रणनीतिकारों की नजर में नवीन जिंदल की जगह उनकी पत्नी शालू जिंदल पर दाव लगाना ज्यादा सही रहेगा। शालू जिंदल रसूखदार जिंदल फैमिली की बहू और कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल की पत्नी हैं। आखिर क्यों इनके नाम पर विचार किया जा रहा है वजह है तो है क्या? हाल ही में नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सीएम का पदभार संभाला। वो कुरुक्षेत्र से ही सांसद थे।

अब इस सीट पर किसे टिकट थमाया जाएगा, इसे लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया। सैनी की सीट पर उन्हीं की तरह के कद्दावर की तलाश एक शख्सियत पर रुकी और वो हैं- शालू जिंदल। काफी लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और रसूखदार परिवार की बहू, कांग्रेसी परिवार की सबसे मुफीद उम्मीदवार। इंतजार सिर्फ शालू जिंदल की हां का है। गौरतलब है कि जिंदल परिवार का कुरुक्षेत्र सीट से पुराना नाता है।

यहां से नवीन जिंदल लगातार दो बार (2004 और 2009) लोकसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश जिंदल ने हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) के टिकट पर यहां सें 1996 में जीत हासिल की थी। जिंदल फैमिली से फिलहाल कोई भी लोकसभा सांसद नहीं है। नवीन जिंदल ने 2019 में ही ऐन मौके पर कांग्रेस से लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बीच कई बार उनके और उनकी मां के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई गई। कुरुक्षेत्र स्थित जिंदल हाउस में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। 2019 से कुरुक्षेत्र और करनाल स्थित जिंदल हाउस लगभग बंद पड़े हैं।

See also  दो सगी बहनों समेत 3 की तालाब में डूबने से मौत, धनतेरस के दिन दो परिवारों में पसरा मातम

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button