Latest News

शक्ति वंदना कार्यक्रम में तमनार के रोडोपाली पहुँचे सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, नारी शक्ति ने किया भव्य स्वागत

मोदी सरकार की महिला स्व-सहायता समूह मार्केटिंग के तहत तमनार क्षेत्र के रोडोपाली में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जिला उपाध्यक्ष अरुण राय, मंडल अध्यक्ष बंसीधर चौधरी, मंडल महामंत्री प्रताप बेहरा, महेश भोय, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्व. सहायता समूह समेत सैकड़ों की संख्या में विहान के नारी शक्ति भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button