Latest News

ग्राम मिलूपारा में राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

अमरदीप चौहान/अमरखबर:तमनार। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम मिलूपारा में राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जो 04 दिसंबर से 7 दिसंबर  2024  की तिथी में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारी के लिए मिलूपारा प्रज्ञा पीठ के  सभी गायत्री परिवार और ग्राम के लोग इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए लगे हुएं हैं।

24 कुण्डीया गायत्री यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आज भूमि पूजन किया गया  जिसके लिए एक कुंडिया यज्ञ भी मिलूपारा गायत्री शक्तिपीठ में किया गया।
तमनार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मिलूपारा  में 24 कुंडिया गायत्री यज्ञ एवं नवनिर्मित गायत्री शक्तिपीठ का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।कार्यक्रम इस प्रकार से होगा  24 कुंडिया गायत्री यज्ञ 4.12. 2024 से 7.12. 24 तक किया जा रहा है। गायत्री महायज्ञ एक कुंडिया गायत्री यज्ञ कर के महायज्ञ  लिए भूमि पूजन  किया गया  17.12.2024 दिन रविवार को सुबह 9 बजे  किया गया अतः आप सभी ग्राम व क्षेत्र वासियों ने  अधिक से अधिक संख्या में आकर इस भूमि पूजन का सफल बनाने  में सहयोग किया गया   इसके  लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार आप लोगों की आभारी है।  और इसी तरह से आप सभी ग्राम व क्षेत्र वासियों की इसी प्रकार है सहयोग बना रहे और 24 कुण्डीया गायत्री यज्ञ को सफल बनाने में भागीदारी दे कर इस महायज्ञ में पुण्य की  भागी बने। आज इस भूमि पूजन में रायगढ़,तमनार , घडघोड़ा ,लैलूंगा ,के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button