Latest News

पोलियो से परेशान होकर की आत्महत्या, प्रशासन के पोलियो मुक्ती पर दावे! पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से आत्महत्या की खबर सामने आई है। पोलियो बीमारी से ग्रसित अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सुसाइड की यह घटना सराईपाली गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने मृतक की पहचान बारीक राम पिता जेठू राम अगरिया उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी सराईपाली के रूप में की है। बताया जाता है कि मृतक पोलियो बीमारी से ग्रसित था, जो उपचार के बाद ठीक हो गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके दोनों पैरों में दर्द की शिकायत थी, जिससे वह परेशान था, और आज दोपहर करीबन 1 बजे फांसी पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button