Latest News

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा लैलूंगा के ग्राम खम्हार हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति फिटनेस रन कराया गया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में रायगढ़ जिले के युवा अधिकारी चन्द्र भूषण चौबे के मार्गदर्शन में एवं लैलूंगा ब्लाक प्रभारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल के नेतृत्व मुख्य अतिथि ग्राम खम्हार के सरपंच शकुंतला कुजूर एवं खम्हार हाईस्कूल के प्राचार्य मंगल कुराल माध्यमिक शाला मैम मीना भगत, देव यादव प्राथमिक शाला विजय चौधरी
एवं हाईस्कूल, प्राथमिक शाला और माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत फूल – माला से किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथियों के उपस्थिति में नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम खम्हार के महिला वर्ग से प्रथम स्थान पर उर्मिला पैंकरा दिव्तीय स्थान पर गुलापी गुप्ता तृतीय स्थान पर सेवन्ती नायक एवं विजेता प्रतिभागी महिला को प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट ,कैप एवं माई भारत बिल्ला देकर सम्मानित किया।
बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान पर देवमती यादव
दिव्तीय स्थान पर रिया गुप्ता
तृतीय स्थान पर देविका पैंकरा एवं विजेता बालिका प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, कापी,पेन माई भारत बिल्ला देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले 1908 में मनाया गया था। इसे आधिकारिक मान्यता तब दी गई जब 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है जिसके उपलक्ष्य में लैलूंगा ब्लाक के ग्राम खम्हार हाईस्कूल मैदान में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम करके महिलाओं को सम्मान किया गया।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button