Latest News

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में छत्तीसगढ़ पहुंची मुंबई पुलिस

अमरदीप चौहान/अमरखबर:मुंबई।  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. एक ओर जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकाया जा रहा है, दूसरी ओर अब शाहरुख खान को भी धमकी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है.

जिस फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी है, जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला. अब पुलिस की टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है. साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

See also  चोटिगुड़ा हत्या कांड: विद्वान न्यायालय ने हत्यारे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button