Latest News

तमनार क्षेत्र में हाथी ने का तांडव ! महिला की मौके पर मौत ! पुरुष गंभीर !!

रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला के मौत की खबर निकलकर सामने आ रही है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी गंभीर रुप से घायल किया है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह 8:00 बजे झिंगोल गांव के करीब जंगल में घटित हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीब 50 वर्ष जो आज सुबह महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर गांव के कुछ महिलाओं के साथ जा रही थी। सभी पहाड़ की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहाड़ से गांव की ओर हाथी आ रहा था। हाथी को देखकर कुछ महिलाएं भाग गई, लेकिन कलावती हाथी के सामने फंस गई, फिर बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

पुरुष गंभीर रूप से जख्मी

महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसे उपचार हेतु तमनार अस्पताल भेजा गया है। घायल व्यक्ति आमघाट का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button