Latest News

डोंगामहुआ स्थित मानसिंह कम्पनी के पास मिली लाश की हुई पहचान ! हफ्ते भर पहले बेटे के घर जाने निकली थी महिला, थाने पहुंच कर परिजनों ने की शिनाख्त !

तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत DCPP डोंगामहुआ के पास खेत में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। उक्त मामले में तमनार पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है। हफ्ते भर पहले उक्त महिला अपने घर केशरचुआं से जरीडीह जाने के लिए निकली थी। सोशल मीडिया के जरिए महिला की मृत फोटो वायरल होने के बाद परिजन आज तमनार थाने पहुंचे हैं, जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान केसरचुआं निवासी रंगवती चौहान पति मंगलूराम चौहान उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतिका मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर थी। जो घर से बिना बताए निकली थी।

परिजनों के अनुसार, मृतिका अक्सर मायके लालपुर और अपने बड़े बेटे के पास जरिडीह जाया करती थी। अपने नाती और बेटों से मिलकर वह पैदल ही घर आ जाती थी। लेकिन इस बार वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। फिर सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद उन्हें तस्वीर देखने पर रंगवती के होने की आशंका हुई। फिर परिजन थाने आए और उसकी साड़ी, अंगूठी और चूड़ी से पहचान किये तो वह रंगवती का ही निकली।

See also  बरमकेला जनपद पंचायत की अध्यक्ष बनी कांग्रस की डॉ. विद्या किशोर चौहान,भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता में झड़प, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button