Latest News

कमरे के अंदर मिली युवक की लाश.. तमनार पुलिस जाँच में जुटी

तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिर्रामूडा गांव में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फांसी की यह घटना आज तीन-चार बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान यशवंत सिदार पिता रामकुमार सिदार निवासी हीरापुर(चिर्रामूडा) उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक शराब और गांजा का सेवन करता था। मां के गुजर जाने के बाद वह पिता के साथ रहता था। उसकी दीदी और जीजा भी साथ रहते थे, लेकिन उनसे उसका कोई वास्ता नहीं रहता था। गलत कार्यों से रोकने पर वह अपने परिजनों पर ही गुस्सा जाहिर करता था और मानसीक रूप से व्यथित रहता था।

कमरे के अंदर फंदे पर झूलता मिला शव

मृतक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस मौत की असल वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button