Latest News

शिक्षिका के घर चोरो ने बोला धावा…कार सहित सोने के गहने पार…पुलिस जांच में जुटी

एडिटर जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़ l शहर के गोल्डन नेक्स्ट कॉलोनी में एक शिक्षिका के सुने मकान में धावा बोल कर चोरो ने सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया है l मकान के पार्किंग में खड़ी कार औऱ तकरीबन तीन लाख रुपय के जेवरो पर हाथ साफ कर फरार हो गये l घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पंहुच कर जांच में जुटी है l बताया जा रहा है कि गोल्डन नेक्स्ट कॉलोनी निवासी शिक्षिका तमनार में पदस्थ है लिहाजा वह अक्सर तमनार में ही रहती है l वर्तमान में भी वह तमनार में थी औऱ शुक्रवार को पड़ोसियों ने उसके मकान का ताला टुटा देखा तो फोन से उसे जानकारी दी l शिक्षिका तत्काल रायगढ़ पहुंची और अपने घर की स्थिति देखकर उसके होश उड़ गये l शिक्षिका ने तदाशय की सूचना कोतवाली में दी l चोरी के मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुखनन्दन पटेल टीम के साथ मौके पर पंहुच कर जांच प्रारम्भ की l वहीं एफएसएल की टीम की मदद भी ली जा रही है l

समाचार सहयोगी सिकंदर चौहान की रिपोर्ट

See also  तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button