Latest News

गांजा बेचने वाली महिला पर कार्यवाही, महिला से 204 ग्राम गांजा जब्त

एडिटर जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़, 12 सितंबर 2025 । थाना छाल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर ऐडू स्थित राजस्थान होटल के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल उप निरीक्षक मदन पाटले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा।

         गिरफ्तार महिला की पहचान रमला दुबे पति हीराधर दुबे, साकिन पटेलपारा चन्द्रशेखरपुर ऐडू, थाना छाल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई। महिला  उसके कब्जे से 204 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मामले में आरोपिया के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

      इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक भगवती लक्ष्मे, सतीश कुमार और महिला आरक्षक ऐमरेंसिया टोप्पो की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button