Latest News

अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, पानी लेने के दौरान हुआ हादसा

सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के डोंगाभौना बस स्टैंड के पास एक दुखद हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की जान चली गई। मृतक रोहित कुमार चैहान अपनी पत्नी बांसमती चैहान के साथ मोटरसाइकिल से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कोसमघाट गया था। शाम करीब 7:30 बजे गांव सिंघीझाप लौटते समय वह सड़क पार कर पीने का पानी लेने जा रहा था, तभी घरघोड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। 

रोहित को सिर, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर छाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  आज 13 जुलाई को है नेशनल लोक अदालत

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button