Latest News

भारतीय जनता पार्टी में चल रही संगठन पर्व के तहत घरघोड़ा में रखी गई महत्वपूर्ण बैठक

घरघोड़ा मण्डल अध्यक्ष चुनाव के लिए हुई गहन चर्चा

अमरदीप चौहान/अमरखबर:घरघोड़ा। इन दिनों केंद्र और छत्तीसगढ राज्य में सत्तासीन पार्टी भाजपा में चल रहे संगठन पर्व के अंतर्गत घरघोड़ा नगर के नावापारा दुर्गा मंडप में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई रही जिसमें घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए रायशुमारी की गई, उक्त बैठक में पहले प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता पर चर्चा के साथ ही बूथ अध्यक्ष चुनाव किया गया जिसके बाद मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए चर्चा परिचर्चा में सभी उपस्थित कार्यकर्त्ताओं की राय ली गई।

घरघोड़ा चुनाव प्रभारी रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया

आपको बता दें की छह नाम मण्डल अध्यक्ष के लिए आए हैं जिसमें पार्टी से आए हुए प्रतिनिधी जिला उपाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी सभी नाम यहाँ से लेकर जाएंगे और जिले की पार्टी कोर कमेटी में सभी नामों की अनुसंशा और नामों पर गहन परिचर्चा की जावेगी। आगामी 12 दिसंबर को चयनित नामों के आने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता लबरेज जोश के साथ उपस्थित रहे।

प्रबल दावेदार डॉ. राजेश पटेल

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान..✍️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button