Latest News

युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर किया शारीरिक शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया और साल भर से उसका शारीरिक शोषण किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां के रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जोगीडीपा में रहने वाला मोहम्मद शाहीद खान (20) की जान पहचान रायगढ़ में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। तभी शाहीद बहला फुसला कर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने लगा। साल भर उससे दुष्कर्म करता रहा। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। ऐसे में पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जहां पीड़िता की मां ने चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शाहीद खान का पीड़िता से जान पहचान होने के बाद वह उसके घर भी आना जाना था। बदमाश प्रवृत्ति का होने के कारण कई बार उसे डराता-धमकाता था। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी थी, लेकिन उस समय उसे कुछ नहीं कहा। इसके बाद शुक्रवार की देर रात को भी उसके घर जाकर पीड़िता के साथ विवाद करने लगा। ऐसे में पीड़िता की मां ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button