Latest News

सवारी से भरी गाड़ी पानी से भरे गड्डे में गिरी, 8 लोगों की हुई मौत

अमरदीप चौहान/अमरखबर:बलरामपुर जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटते हुए पानी भरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं देर रात एक और युवक का शव गड्ढे से निकाला गया। मृतकों में एक परिवार के 4 सदस्य थे। जिस गड्ढे में स्कॉर्पियो घुसी थी वो झाड़ियों से घिरा था, उसमें करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद गाड़ी के सभी गेट लॉक हो गए, कांच भी बंद थे, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सका।


सिर्फ ड्राइवर के गेट कांच खुला था, जिसे लोगों ने खिड़की से खींचकर बाहर निकाल लिया। फिर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सभी दिवाली मनाकर कुसमी से सूरजपुर लौट रहे थे।राजपुर पुलिस टीम ने डबरी में डूबी स्कॉर्पियो को JCB की मदद से बाहर निकाला। जब तक गाड़ी को बाहर निकाला गया, सबकी सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को राजपुर सीएचसी लाया गया, जहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे कि जाँच कार्यवाही में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।


मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों में शामिल

चंद्रावती पति संजय मुंडा

कृति पिता संजय मुंडा

संजय मुंडा पिता वासुदेव

उदयनाथ पिता रामेश्वर

मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा

भूपेंद्र पिता हरिलाल

बालेश्वर प्रजापत

मुकेश

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button