Latest News

कैप्सूल वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर…बाइक सवार युवक की हुई ऑन द स्पॉट डेथ… आरोपी चालक फरार!!

जांजगीर/चंा पा। कैप्सूल वाहन और बाइक की आमने-सामने भिड़त हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला जांजगीर चांपा जिले का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर को बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन चालक ने लापरवाही पूर्व चलते हुए सामने से आ रही बाइक को ठोकर मरते हुए कुचला है। घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हुई है मृतक की पहचान बोरसी निवासी नारायण चंद्रा के रूप में हुई है जोकि टाइल्स मिस्त्री का काम करता है।

अपने घर से काम को लेकर बिर्रा की ओर आ रहा था। शव को सड़क से उठकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही कैप्सूल वाहन को लेकर चालक मौके पर से भाग निकला जिससे बम्हनीडीह पुलिस की सहायता से चालक और वाहन को पकड़ा गया है। चालक के खिलाफ बिर्रा थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

See also  “मेहनत का सम्मान: घरघोड़ा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर मिली पहचान”<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button