Latest News

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन


सुकमा जिले के चार पत्रकारों पर दर्ज प्रकरण की करेंगे जांच….

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के पत्रकार बंधुओं को फर्जी प्रकरण में फंसाये जाने की जांच करने के लिए समिति का गठन किया है।

दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले के कोन्टा में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अंतर्राज्यीय रेत माफियों की कारगुजारी उजागर करने वाले चार पत्रकार बंधुओं के वाहनों पर जबरन गांजा रखकर फर्जी प्रकरण बनाये जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

इनमें :-1 मोहन मरकाम (पूर्व अध्यक्ष-प्रदेश कांग्रेस कमेटी)समन्वयक

2 कवासी लखमा(उप विधायक कोंडारा),सदस्य

3 विकम मंडावी(विधायक-बीजापुर),सदस्य

4 रेखचंद जैन(पूर्व विधायक जगदलपुर),सदस्य

5 हरीश कवासी(अध्यक्ष जिला पंचायत सुकमा),सदस्य

6 महेश्वरी बघेल(अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,सुकमा),सदस्य

जांच समिति के सदस्य अविलंब प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित पत्रकार साथियों सहित स्थानीय लोगों से भेंट/चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन करेंगे।

See also  2023 बैच के आईएएस दुर्गाप्रसाद अधिकारी होंगे घरघोड़ा के नए एसडीएम

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button