Latest News

120 बच्चे और 3 शिक्षक! शिक्षकों की कमी को लेकर पैरेंट्स और स्टूडेंट पहुंचे कलेक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन !

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा का हाल बेहाल है। कहीं छत से पानी टपक रहा है, तो कहीं जर्जर छत के नीचे पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी चोटिल हो रहे हैं। कई ऐसे भी विद्यालय हैं जहां विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की कमी का एक ऐसा ही मामला जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के भालूमार स्कूल से सामने आया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होते देखकर आज पालक और विद्यार्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।

120 बच्चे और केवल 3 शिक्षक

भालूमार के बच्चों ने कलेक्टर को ज्ञापान सौंपते हुए बताया कि प्राइमरी  एवं मिडिल स्कूल  भालुमार में  कुल 120 स्कूली बच्चे है। जिसमे प्राइमरी में 50 और मिडिल में 70 बच्चों की दर्ज संख्या है । वहां पर मात्र एक-एक ही शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं। इसके कारण स्कूली बच्चों कि पढ़ाई लिखाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षक नहीं होने के कारण उनके कोर्स भी कंप्लीट नहीं हो पा रहे है। उन्होंने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से मांग की है कि प्राइमरी तथा मिडिल में दो दो शिक्षक की व्यवस्था की जाए।

See also  अमेरिका ने 116 और भारतीयों को जबरन लौटाया, पुरुषों को हथकड़ी लगाई, तीसरा बैच आज आएगा

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button