Latest News

जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट के फरार आरोपी को दबोचा, एससी/एसटी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़, 6 सितंबर। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी तारिख अनवर उर्फ मोनू खान (28 वर्ष), निवासी साईं राम कॉलोनी, घरघोड़ा, को 4 सितंबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 14 फरवरी 2026 की रात की है, जब प्रार्थी अपने पिकअप वाहन से घरघोड़ा से जामपाली की ओर मजदूरों को छोड़ने जा रहा था। कंचनपुर के पास पीछे चल रही कार के चालक मोनू खान द्वारा लगातार हॉर्न बजाकर रास्ता देने का दबाव बनाया जा रहा था। सड़क संकरी होने के कारण तत्काल रास्ता नहीं मिलने पर आरोपी ने ओवरटेक कर पिकअप के सामने वाहन खड़ा कर दिया और जबरन रोक लिया।

बताया गया है कि आरोपी ने प्रार्थी को वाहन से नीचे खींचकर न केवल अश्लील और जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट भी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 49/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़ित द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(द)(ध) भी जोड़ी गई।

मामले की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की जा रही थी, जबकि थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने मुखबिर सूचना और निगरानी के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार और वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

See also  लद्दाख में "Gen-Z" पढ़िए..कब, क्या,, कैसे हुआ⁉️

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button