Latest News

चन्द्रपुर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल… 30 लोग थे सवार

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से अधिक गंभीर — मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे ग्रामीण

सारंगढ़। आस्था की यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 30 से 32 ग्रामीण सवार थे। सभी श्रद्धालु सारंगढ़ क्षेत्र के चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे माज़दा ट्रक ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार और मदद की गुहार लंबे समय तक गूंजती रही।

हादसे में घायल हुए सभी ग्रामीण महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इनमें पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा कस्बे के निवासी शामिल हैं, जो सामूहिक रूप से दर्शन के लिए गए हुए थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, करीब 15 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें कुछ को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की संभावना है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करता है। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

See also  पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने 4 निरीक्षकों किया तबादला,त्रिनाथ त्रिपाठी होंगे नए कोतरारोड थाना प्रभारी…

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button