Latest News

रील के चक्कर में ‘रिवॉल्वर’ का ड्रामा, खरसिया पुलिस की सख्ती: पिस्टलनुमा लाइटर लहराने पर युवक पर कार्रवाई



Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़, 30 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर त्वरित लोकप्रियता पाने की होड़ अब कानून के दायरे में सवाल खड़े कर रही है। खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम रील बनाना महंगा पड़ गया, जब उसने मोटरसाइकिल चलाते हुए पिस्टल जैसी दिखने वाली लाइटर लहराकर वीडियो बनाया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और संबंधित युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामला खरसिया के छोटेमुडपार गांव का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर रहा है, जिससे इलाके में भय और असहजता का माहौल बन रहा है। शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जांच के दौरान वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने युवक की पहचान खेम सिंह रौतिया (22 वर्ष), निवासी छोटेमुडपार, के रूप में की। रविवार दोपहर उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे तलब कर पूछताछ की। युवक ने स्वीकार किया कि उसने 28 अगस्त को अपने मोबाइल से यह रील बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी कि हथियार या उसके जैसे दिखने वाले सामान का सार्वजनिक प्रदर्शन न केवल समाज में डर पैदा करता है, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकता है। हालांकि, पूछताछ के दौरान युवक के व्यवहार में उतावलापन सामने आया, जिस पर पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया और आगे धारा 126 व 135(3) के तहत कार्यवाही की गई।

सोशल मीडिया पर सतर्कता की अपील
रायगढ़ पुलिस ने इस मामले को उदाहरण बताते हुए आमजन से अपील की है कि लाइक्स और व्यूज के लिए ऐसे वीडियो बनाने से बचें, जिनसे समाज में गलत संदेश जाए या भय का माहौल बने। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया की स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ ही सुरक्षित रह सकती है।

See also  घरघोड़ा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, 32 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button