Latest News

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग .. दूसरे कि हालात गंभीर

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

जश्नपुर। कुनकुरी क्षेत्र के डुगडुगिया स्थित पावर हाउस के सामने कुछ समय पूर्व पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में से एक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान संदीप राम उर्फ (भोकलो) पिता दिनेश राम के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम पाकल बताया जा रहा है जिसको गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है, दोनों कुनकुरी थाना इलाके के पंडरीपानी महाकुल पारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बाद बाधित हुए आवागमन को बहाल करने में जुट गई है, फिलहाल पुलिस शव को अपने अधीन लेकर मामले की जाँच में जुट गई है।

अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button