रायगढ़ के गोविंदा चौहान बने राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक, पहले ही प्रयास में रचा इतिहास

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
रायगढ़। खेल जगत के लिए गर्व की खबर है कि जिले के ग्राम कुशवाबहरी के होनहार प्रतिभा गोविंदा चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। 18 फरवरी 2026 को भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित होटल रेसिडेंसी में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड से सैकड़ों चयनित राज्य स्तरीय निर्णायकों ने भाग लिया था। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा को गोविंदा चौहान ने अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर न केवल अपनी मेहनत का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले का नाम भी गौरवान्वित किया।
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभाशाली निर्णायकों को इस मंच तक पहुंचने का अवसर मिला। गोविंदा की इस उपलब्धि में उनके प्रशिक्षक तेजनारायण माधव (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं प्रो कबड्डी टेक्निकल हेड) तथा जगमोहन (पूर्व हेड कोच, तेलुगु टाइटंस) का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया।
गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और सतत अभ्यास को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।
यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समर्पण, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/