Latest News

झाल में खून से सनी सुबह: सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला, तीन की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे (देखें वीडियो)

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

बरमकेला/सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाल में सोमवार तड़के लगभग 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांव की शांत सुबह अचानक चीख-पुकार में बदल गई, जब एक ही परिवार पर पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कुमर साय के परिवार के सदस्य घर में गहरी नींद में थे, तभी आरोपी अचानक घर में घुसा और हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज और बेरहम था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी खंगाल रही है।

विसुअल

गांव में पसरा सन्नाटा इस बात की गवाही दे रहा है कि वारदात कितनी भयावह थी। सुबह होते-होते घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह हत्याकांड एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आपसी रंजिश और हिंसा की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल झाल गांव मातम और भय के साये में है, जबकि हर किसी की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

मृतक राजेश सारथी, मदो बाई सारथी और नाती प्रशांत सारथी

ग़भीर रूप से घायल कुमर साय सारथी, शकुंतला सारथी

डोंगरीपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। घर में कुमार साय सारथी (65 वर्ष), उनकी पत्नी मंदोबाई (62 वर्ष), बेटा राजेश सारथी (36 वर्ष), बहू संजुक्ता सारथी (30 वर्ष) और 9 वर्षीय मासूम प्रशांत सारथी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित तुलसीदास सारथी घर में घुस आया और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button