Latest News

शिवा नगर में अनैतिक धंधे पर पुलिस का करारा प्रहार: सटीक सूचना, सुनियोजित रेड और दो गिरफ्तारी (न्यूज़ विथ विसुअल)

Freelance editor Amardeep chauhan @ amarkhabar.com

रायगढ़ में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब केवल दावों तक सीमित नहीं रह गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस ने शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार के एक संगठित ठिकाने का पर्दाफाश कर दिया। यह कार्रवाई न सिर्फ त्वरित थी, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप की गई, जिससे यह साफ हो गया कि जिले में ऐसे धंधों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

केवड़ाबाड़ी स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे बने एक मकान से लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस के सटीक सूचना तंत्र को 3 फरवरी की रात मुखबिर के जरिए पुख्ता जानकारी मिली कि उक्त मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही इसे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया गया और सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।

पीटा एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के भीतर भेजा। जैसे ही तय संकेत मिला, कोतवाली पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। रेड के दौरान मकान के भीतर मुख्य आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मौजूद पाई गईं। तलाशी में मौके से नकद राशि, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जो अवैध गतिविधि की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य मानी जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहर से महिलाओं को बुलाकर इस अवैध धंधे का संचालन कर रहा था और इससे आर्थिक लाभ कमा रहा था। इसके बाद थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राहूल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

आरोपी राहुल यादव

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक संदेश दिया कि रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, देह व्यापार या किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कारोबार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने आम नागरिकों से निर्भय होकर सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर शिकायत पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करेगी, ताकि समाज में फैल रही बुराइयों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

शिवा नगर की यह कार्रवाई एक बार फिर यह संकेत देती है कि यदि सूचना तंत्र मजबूत हो और नेतृत्व स्पष्ट, तो संगठित अपराध भी ज्यादा देर तक छिपा नहीं रह सकता। रायगढ़ पुलिस की यह पहल न केवल कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक सख्त चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button