Latest News

ग्राम पंचायत टांगरघाट मे किया गया विशाल सत्संग का आयोजन (देखें वीडियो)

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़/तमनार।
विश्वविख्यात परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जयगुरुदेव संगत ग्राम टांगरघाट, विकासखंड तमनार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के सहयोग से बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रविवार 25 जनवरी 2026 को एक दिव्य, भावपूर्ण एवं अनुशासित आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालु भाई-बहनों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

इस पावन सत्संग में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कमल सिंह पटेल जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतवाणी को सुनने का सौभाग्य सत्संगियों को प्राप्त हुआ। अपने ओजस्वी और सरल प्रवचन में उन्होंने मानव जीवन की दुर्लभता, जन्म के वास्तविक उद्देश्य और आत्मकल्याण के मार्ग को सहज शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि यह अनमोल मानव तन केवल भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि सत्संग, सदाचार और नाम-स्मरण के माध्यम से आत्मा के उद्धार के लिए मिला है।
गुरुवाणी ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। सत्संग स्थल पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा वातावरण भक्ति, शांति और आत्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया हो। प्रवचनों ने न केवल आत्मचिंतन की प्रेरणा दी, बल्कि जीवन में सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी कराया।

सत्संग के दौरान जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आगामी 3, 4 एवं 5 मार्च को आयोजित होने वाले महापर्व होली सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने हेतु श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि यह महापर्व आध्यात्मिक उन्नति और गुरु कृपा प्राप्ति का दुर्लभ अवसर है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रायगढ़ संगत हेमसागर पटेल (मुन्ना पटेल), ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा राठिया, जिला सचिव मुनूराम राठिया, ओडिशा प्रांत प्रवक्ता किशोर प्रधान, ओडिशा जिला अध्यक्ष त्रिनाथ बारीक, टाटधारी मोतीलाल सिदार, ब्लॉक प्रवक्ता शिवकुमार राठिया, ग्राम टांगरघाट अध्यक्ष लक्ष्मण राठिया, बिजना ग्राम अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकनाथ राठिया, युवा अध्यक्ष चंद्रभोज राठिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भंडारा प्रभार एवं व्यवस्थापक चतुर राठिया के नेतृत्व में सेवाकार्यों की सराहनीय व्यवस्था रही। कीर्तन सेवा में चौहान कीर्तन पार्टी केशव चौहान, जगदीश चौहान, नकुल चौहान, भोगीलाल चौहान, लखपति चौहान, राजकिशोर चौहान, आकाश चौहान, विकास चौहान, रंजन चौहान, श्रवण चौहान, फुलचंद्र चौहान सहित अन्य कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। माइक व्यवस्था में राजकुमार चौहान का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में ग्राम टांगरघाट सहित आसपास के अनेक ग्रामों से सैकड़ों सत्संगी भाई-बहन उपस्थित रहे। आयोजन का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
मीडिया प्रभारी – केशव चौहान

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button