Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी बसना (महासमुंद) में गिरफ्तार

रायगढ़-  पुसौर पुलिस ने नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले फरार आरोपी को बसना महासमुंद में दबिश देकर पकड़ा जिसे दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


  05 जुलाई को बालिका के पिता ने अपनी बेटी  के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिस संबंध में थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 161/2014 धारा 137(2) BNS पंजीबद्ध कर पुलिस ने बालिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर जानकारी ली गई।

जिसमें बालिका के शशि यादव निवासी बसना (महासमुंद) के साथ संपर्क में आने की जानकारी मिली।  पुलिस ने संदेही शशि यादव का पता लगाया जो फरार होकर लुक छिप रहा था ।

इसी बीच संदेही शशि यादव और बालिका के सराईपाली, महासमुंद में देखे जाने की सूचना पर पुसौर पुलिस ने 5 अगस्त को दबिश दी, जहां बालिका मिली शशि यादव पुलिस के आने की भनक पर फरार हो गया था।


बालिका ने बताया कि शशि से उसका परिचय इंस्टाग्राम पर हुआ,जिसके बाद शशि ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। प्रकरण में बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट अनुरूप धारा 87,64(2)(m)BNS, 6 पोक्सो एक्ट जोड़ा गया और फरार आरोपित की मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी।



    इसी क्रम में मुखबीर से थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे को सूचना मिली कि संदेही ग्राम कांदाबहाल, रसपालपुर बसना में देखा गया है, सूचना पर तत्काल पुसौर पुलिस टीम द्वारा  दबिश दी गई और आरोपी शशि यादव पिता छवरा यादव उम्र 20.8 वर्ष, निवासी ग्राम भंवरचूवा थाना बसना जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम रसपालपुर थाना बसना जिला महासमुंद* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  सांसद और जिले के दिग्गज नेताओं के निवास क्षेत्र में नहीं मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, घरघोड़ा भाजपा में अंदरुनी कलह के संकेत?<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button